बुंडू में आजसू का भव्य मिलन समारोह, में दर्जनों ने थामा पार्टी का दामन
बुंडू: बुंडू स्थित अपना फैमिली होटल के सभागार में गुरुवार को आजसू पार्टी का भव्य मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बुंडू प्रखंड अध्यक्ष हरिहर महतो ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष भय भंजन महतो ने किया।
समारोह में प्रताप सिंह मुंडा के नेतृत्व में विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े दर्जनों युवाओं और गणमान्य लोगों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो रहे। उन्होंने सभी नए सदस्यों को पार्टी का पट्टा एवं फूलमाला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
पार्टी में शामिल होने वाले सदस्य में मनोहर महतो, धीरेन महतो, हरे कृष्णा मुंडा, मोहन प्रमाणिक, परमेश्वर महतो, एमडी जब्बार, चंदन कर्मकार, महेश कर्मकार, दुर्गाचरण मुंडा सहित शीलावती देवी, मेनका कुमारी, सुनीता कुमारी, सरस्वती देवी, मेरी देवी, शांति देवी, राधा देवी, मीना कुमारी, काजल कुमारी, आशा देवी, आरती देवी, बिलासी देवी, अर्चना कुमारी एवं शुकरू देवी सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता शामिल रहे।
कार्यक्रम में केंद्रीय सदस्य श्याम कुमार महतो, रांची जिला वरीय उपाध्यक्ष राजकिशोर कुशवाहा, बुंडू प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष योगेश्वर महतो,सचिव संतोष महतो,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संबोधन में सुदेश कुमार महतो ने कहा कि नए साथियों के जुड़ने से बुंडू में पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने तथा स्थानीय समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संगठन को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
Blog





