जंगल में बकरी चरा रहे व्यक्ति पर भालू ने हमला कर किया गंभीर रूप से घायल ।
बुंडू :- पुरनाडीह जंगल में पोवादिरी निवासी एक व्यक्ति पर भालू ने बकरी चराने के दौरान हमला कर दिया है. जिससे उक्त व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना के बाद घायल को ग्रामीणों ने निजी वाहन से अनुमंडल अस्पताल बुंडू पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है.बता दें कि डोमन मुंडा पुरनाडीह जंगल मे बकरियां चरा रहे थे, तभी झाड़ियों में छिपे भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया. डोमन मुंडा ने अपने बचाव के लिए लाठी से भालू पर कई वार किए और शोर मचाना पर भालू जंगल की तरफ भाग गया वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि भालू के हमले में घायल ग्रामीण का उपचार चल रहा है. इलाज का पूरा खर्च विभाग द्वारा वहन किया जाएगा. साथ ही घायल को मुआवजा भी दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीम को घटनास्थल पर भेजकर गश्त की जा रही है, जिससे भालू गांव की तरफ ना आ सके. वहीं, उन्होंने ग्रामीणों को भी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
Blog





