गुमला: पालकोट थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग की मौत के मामले की जांच के लिए झारखंड सरकार की ओर से गठित टीम पालकोट पहुंची। टीम ने घटनास्थल के आसपास की स्थिति का जायजा लेने के साथ पीड़िता के परिजनों से बातचीत की और घटना के बाद की परिस्थितियों की जानकारी ली।
इलाज से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच
जांच के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना के बाद नाबालिग को किन-किन अस्पतालों में ले जाया गया और इलाज व रेफर किए जाने की प्रक्रिया कैसी रही। टीम कोलेबिरा, सिमडेगा सदर, गुमला सदर और रिम्स में हुए इलाज से जुड़े मेडिकल रिकॉर्ड, रेफरल दस्तावेज और अन्य जरूरी कागजात की भी जांच करेगी।
पुलिस कार्रवाई और संभावित लापरवाही की समीक्षा
जांच के दायरे में पुलिस की कार्रवाई, प्राथमिकी और अनुसंधान के साथ इलाज में किसी संभावित देरी या प्रक्रिया संबंधी कमी को भी शामिल किया गया है। सरकार ने जांच के बाद जिम्मेदारी तय करने और भविष्य में ऐसी स्थिति रोकने के लिए जरूरी सुझाव देने का निर्देश दिया है।
मामले में पुलिस की जांच भी जारी है। नाबालिग की मौत के कारणों और घटना की परिस्थितियों को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत अन्य जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Blog





