कतरास | धनबाद के कतरास में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। रामकनाली थाना क्षेत्र के केशलपुर कुम्हार पट्टी के पास कोयला चुनने के दौरान अचानक मिट्टी का मलबा धंस गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है।
जानकारी के मुताबिक, चार महिलाएं जलावन के लिए कोयला चुनने गई थीं। इसी दौरान ऊपर की जमीन अचानक धंस गई और तीन लोग मलबे की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला और कतरास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया।
डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि सीमा देवी का इलाज जारी है। उनके बाएं पैर में गंभीर चोट बताई जा रही है।
हादसे के बाद बंद परियोजना क्षेत्र की जमीन पर कई जगह बड़ी-बड़ी दरारें भी दिखाई दीं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Blog


