पलामू | झारखंड के पलामू जिले में करमा पूजा की सामग्री विसर्जित करने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। चैनपुर थाना क्षेत्र के बोकेया-पतरिया गांव के पास कोयल नदी में विसर्जन के दौरान पांच लोग डूब गए।

जानकारी के अनुसार, पूजा सामग्री विसर्जन के लिए नदी में गए लोग अचानक गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और चार लोगों के शव नदी से बाहर निकाले गए।

पुलिस के अनुसार, एक अन्य व्यक्ति की तलाश जारी है। बरामद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय गोताखोरों और प्रशासन की मदद से लापता व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। करमा पूजा के दौरान हुई इस घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत नदी में उतरकर बचाव की कोशिश शुरू की। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों और तैराकों की मदद से नदी में तलाश अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी पांचों लोगों के शव बरामद कर लिए गए, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Desk Desk · 23-09-2026 02:59 PM · 📍 Palamu
Tags
Accident Palamu News