झरिया। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर बुधवार को झरिया के कतरास मोड़ स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जेपी आंदोलन से जुड़े समर्थकों और स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्ज्वलित कर लोकनायक को नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने जयप्रकाश नारायण के सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र, जनभागीदारी और सामाजिक बदलाव को लेकर जेपी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनके संघर्ष और सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर समाजहित में काम करने की जरूरत है।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वैद्य सुखलाल पंसारी, द्रौपदी देवी, अवधेश साव, अशोक बरनवाल, पप्पू पांडेय, अजय वर्मा और श्याम सुंदर स्वर्णकार समेत कई लोग मौजूद रहे। सभी ने लोकनायक के बताए रास्ते और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


Desk Desk · 08-10-2026 09:11 PM · 📍 Dhanbad
Tags
Public Issues Dhanbad News