जंगल में नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी फरार
तमाड़। थाना क्षेत्र में नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे की बतायी जा रही है। मामले में बच्ची के पिता ने एक युवक के खिलाफ तमाड़ थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
शिकायत के अनुसार, आरोपी युवक का बच्ची के घर आना-जाना था। सोमवार को वह बच्ची के पिता से स्कूटी मांगकर चावल पहुंचाने की बात कहकर बच्ची को अपने साथ ले गया। आरोप है कि वह उसे जंगल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी बच्ची को स्कूटी से लेकर घर पहुंचा। घर पहुंचने पर पिता ने बच्ची के कपड़ों पर गंदगी देखी और उससे स्कूटी से गिरने के बारे में पूछा। इस पर बच्ची रोने लगी। इसी बीच आरोपी स्कूटी खड़ी कर फरार हो गया। बाद में बच्ची ने पिता को पूरी घटना बतायी। पिता ने आरोपी का पीछा भी किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा। इसके बाद माता-पिता बच्ची को लेकर थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Blog





