रामगढ़/गोला। रामगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत साड़म आरईओ रोड से मसरीडीह आरईओ रोड भाया अमझरिया तालाब तक 2.11 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य का शुभ शिलान्यास शुक्रवार को रामगढ़ विधायक ममता देवी ने किया।

विधायक के गांव पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद विधिवत शिलापट्ट का अनावरण कर तथा नारियल फोड़कर सड़क निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई। इस दौरान विधायक ममता देवी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास बेहतर सड़क संपर्क से ही संभव है। सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और गांवों का संपर्क मुख्य सड़क से बेहतर होगा। इससे ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आने-जाने में सहूलियत होगी।

मौके पर पंचायत समिति सदस्य लालदेव महतो, उपमुखिया तुलसी दास महतो, विधायक प्रतिनिधि मनोज पुजहर एवं कमलेश महतो, बीस सूत्री सदस्य कपिल महतो, भीष्म तुरी, अभिराम बेदिया, कमलनाथ महतो, ताहिर अंसारी, रमेश महतो, रितुलाल महतो, लालहिमेंद्र महतो, मिथु बेदिया, नजीर अंसारी, संतोष सोनी, वासुदेव प्रसाद, निकिता देवी, कंचन देवी एवं राधिका देवी सहित कई गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
TEKLAL MAHTO TEKLAL MAHTO · 06-11-2026 06:28 PM · 📍 Ramgarh · RAMGARH Bureau
Tags
Government Ramgarh News