रामगढ़/गोला। आदिवासी कुड़मि समाज एवं बृहद कला संस्कृति मंच के संयुक्त बैनर तले शुक्रवार को गोला प्रखंड से हजारों सोहराय चांचइर प्रेमी रामगढ़ के लिए रवाना हुए। सभी रामगढ़ के सिद्धू-कान्हू मैदान से रामगढ़ कॉलेज मैदान तक आयोजित डहरे सोहराय चांचइर बरदखुटा कार्यक्रम में शामिल होंगे। जत्थे का नेतृत्व आदिवासी कुड़मि समाज के केंद्रीय महासचिव जगेश्वर नागवंशी केसरीआर ने किया। इस दौरान माथुर महतो, रामबिनय महतो, सुधीर कुमार अकेला, वकील महतो, सुदर्शन महतो, शिवलाल महतो, सत्यदेव महतो, धीरन कुमार, कुलेश्वर महथा, अधीन महथा, मगन महथा, हेमंत महथा, गंगाधर महथा, गंगाराम महतो और रामप्रसाद महथा सहित अन्य लोग शामिल थे।
Type to search across all news & blogs
Categories ▼
Regions ▼
Blog





