रामगढ़। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) में हुए संगठनात्मक विस्तार के तहत रामगढ़ जिले के नेताओं को महत्वपूर्ण केंद्रीय और प्रमंडल स्तर की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस घोषणा के बाद JLKM रामगढ़ जिला कमेटी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दी हैं।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, अल्पसंख्यक मोर्चा रामगढ़ के पूर्व जिला अध्यक्ष मुस्लिम अंसारी को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का संगठन सचिव बनाया गया है। वहीं, सीता महतो को केंद्रीय उपाध्यक्ष तथा निशा महतो को केंद्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
JLKM रामगढ़ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इन सभी नेताओं की संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रियता, कार्यक्षमता और समर्पण भाव को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने यह अहम जिम्मेदारी दी है। संगठन ने पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है कि ये सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने लंबे अनुभव, कुशल नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता के बल पर पार्टी को नई मजबूती प्रदान करेंगे। साथ ही, पार्टी की विचारधारा, सिद्धांतों और जनहित की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।
JLKM रामगढ़ परिवार ने कामना की है कि इनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में संगठन निरंतर सशक्त होगा और नई ऊंचाइयों को छुएगा। इस नियुक्ति से रामगढ़ जिला सहित पूरे उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का माहौल है।
TEKLAL MAHTO TEKLAL MAHTO · 06-11-2026 06:22 PM · 📍 Ramgarh · RAMGARH Bureau
Tags
Politics Ramgarh News