अनुग्रह कैरियर नर्सिंग इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मना नेशनल नर्स डे व वार्षिक उत्सव

बुंडू। अनुग्रह कैरियर नर्सिंग इंस्टीट्यूट में मंगलवार को नेशनल नर्स डे एवं वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। 

 कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा अभिभावकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत संबोधन के साथ हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने नर्सों की सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि नर्सें स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ होती हैं। वे हर परिस्थिति में मरीजों की सेवा कर समाज के प्रति अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाती हैं।

शिक्षकों ने कहा कि नेशनल नर्स डे मनाने का उद्देश्य नर्सों के कार्यों के प्रति सम्मान प्रकट करना तथा युवाओं को सेवा भावना के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।


कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसमें गीत, नृत्य एवं समूह प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।

मौके पर शिक्षक ब्रजकिशोर महतो, रासमनी कुमारी, जयंती कुमारी सहित संस्थान के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
JAY PRAKASH DAS JAY PRAKASH DAS · 12-05-2026 09:51 PM · 📍 Ranchi
Advertisement
Tags
Women Ranchi News