लातेहार/बालूमाथ: बारियातू थाना क्षेत्र के मनातू गांव में एक महिला को जहरीले सांप ने डंस लिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गई। महिला की पहचान मंजू देवी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, मंजू देवी घर में घरेलू काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक सांप ने उन्हें डंस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक चंदन कुमार ने महिला की प्राथमिक जांच कर आवश्यक उपचार किया।

महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। फिलहाल महिला के आगे के इलाज की जानकारी का इंतजार है।


Desk Desk · 23-08-2026 01:10 PM · 📍 Latehar
Tags
Women Latehar News