लोहरदगा: उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों ने अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद, डीप बोरिंग, पीसीसी पथ, भूमि अधिग्रहण मुआवजा, भूमि जमाबंदी, नाली निर्माण सहित अन्य जनसमस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने एक-एक कर सभी आगंतुकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक जांच कर त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
SUMAN SAHU SUMAN SAHU · 26-05-2026 10:15 PM · 📍 Lohardaga · Lohardaga Bureau
Advertisement
Tags
Public Issues Lohardaga News