सिंदरी /धनबाद। सोमवार को रोड़ाबांध स्थित स्वाभिमानी संघर्ष स्थल चबूतरा में एल ई ए एफ आई के क्षेत्रीय अध्यक्ष (पूर्व मध्य क्षेत्र )प्रशांत कुमार दुबे द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता की शुरुआत में उन्होंने शहरपुरा शिव मंदिर में आयोजित शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को विधि- विधान से सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए सोनू गिरी को धन्यवाद दिया। इसके बाद उन्होंने धनबाद शाखा- 2 के स्थानांतरण को लेकर गंभीर आपत्तियां जताई। उन्होंने कहा कि नई शाखा के लिए चयनित स्थान विभागीय नियमों के अनुरूप नहीं है। सी एलआई ए और वरिष्ठ अभिकर्ताओं के साथ-साथ स्वतंत्र अभिकर्ताओं को नियमों के अनुरूप में सम्मानजनक स्थान नहीं दिए जाने पर नाराजगी व्यक्त की।


प्रशांत दुबे ने 60 वर्ष से अधिक आयु के क्लब सदस्य अभिकर्ताओं को लाइफ सर्टिफिकेट देने में पक्षपात पुर्ण व्यवहार की निंदा की ।उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं से अभिकर्ताओं का मनोबल टूट रहा है और पलायन की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने पॉलिसी धारकों के हित में बोनस बढ़ाने की मांग उठाई, ताकि आम ग्राहकों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि समाधान दो महीना में नहीं मिलने पर संबंधित शाखा /मंडल प्रबंधन पदाधिकारी पर स्थानीय न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रबंधन संबंधित अधिकारी कर्मचारी की होगी। इसके अलावा अभिकर्ताओं की पेंशन, विकलांगता हितलाभ (मेडिक्लेम व्यवस्था) की अनदेखी पर श्री देवी शंकर शुक्ला राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में जागरण अभियान संघर्ष जारी रहेगा कहा। कार्यक्रम में अभिकर्ता प्रतिनिधियों ने प्रेस प्रतिनिधियों को समुचित बीमा देने के लिए सरकार से अनुरोध किया एवं पेंशन की मांग की। प्रेस वार्ता में रोड़ाबांध शिव मंदिर के शुद्धिकरण एवं शिवलिंग स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा से संबंधित जानकारी भी साझा की गई। अंत में उन्होंने बताया कि सभी मुद्दों के लिए संगठन द्वारा बैठक बुलाई गई है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रशांत कुमार दुबे,सि एल आई ए मंडल सचिव ओमेश्वर सिंह, शाखा अध्यक्ष संतोष चटर्जी ,उपाध्यक्ष परेश चंद्र मंडल ,कोषाध्यक्ष राजेश प्रसाद,सहसचिव राजेश मंडल, विष्णु चंद्र दत्ता,मोहम्मद इकबाल,सुरेश गोराई एवं उत्तम मंडल उपस्थित थें।

KULBIR SINGH KULBIR SINGH · 05-05-2026 12:37 PM · 📍 Dhanbad · DHANBAD Bureau
Advertisement
Tags
Public Issues Dhanbad News