लोहरदगा : किस्को थाना क्षेत्र के होंदगा दरगाह टोली से नरी दूरहुल सहित कई ग्रामीण इलाकों में वर्ष 2023 में दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत बड़े पैमाने पर विद्युतीकरण कार्य कराया गया था ल। ट्रांसफॉर्मर, बिजली पोल और तारों के जरिए किसानों और ग्रामीणों को बेहतर बिजली सुविधा देने का दावा किया गया था। लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी योजना धरातल पर नही उतर पाई है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि योजना पूरी तरह धरातल पर उतरने से पहले योजना में लगाये गए ट्रांसफॉर्मर और हजारों मीटर बिजली तार चोरों ने चुरा लिया है। ग्रामीणों का दावा है कि योजना बिजली विभाग को हैंडओवर किए जाने से पहले ही चोरी की घटनाएं शुरू हो गई थी। चोरों द्वारा दिन के उजाले में ही ट्रैक्टर के माध्यम से ट्रांसफॉर्मर की चोरी कर ली गई, तो कहीं से ट्रांसफार्मर का क्वाइल और विधुत तार की भी चोरी कर ली गई। ग्रामीणों के अनुसार, कई गांवों में आज भी ट्रांसफॉर्मर की बाहरी बॉडी मौजूद है, लेकिन उसके अंदर लगी क्वाइल और अन्य महत्वपूर्ण उपकरण चोरी हो चुके हैं।ग्रामीणों का कहना है की मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि सरकारी योजनाओं में बरती जा रही अनियमितताओं पर विराम लगे।


Blog



