लोहरदगा : स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के तहत केंद्रीय टीमें देश भर के शहरों का निरीक्षण कर रही हैं। जिसमें नागरिकों से फीडबैक और ओडीएफ प्लस स्थिति जांची जा रही है। इसके अलावे इस थीम के माध्यम से प्रखंड व पंचायत गांव में भी स्वच्छता को लेकर अभियान तेज कर दी गई है। जो पेन पेपर में ही अच्छा लग रहा है। धरातल पर स्वच्छता अभियान कुछ और ही बयां कर रहा है। ऐसा ही एक मामला लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय में देखने को मिला। विदित हो कि शहरों व प्रखंडों में कचरा प्रबंधन और सौंदर्यीकरण पर ज़ोर दिया जा रहा है। लेकिन क्षेत्र भ्रमण के दौरान कुछ और ही नजारा देखने को मिल रहा है। गौरतलब हो कि प्रखंड स्तर पर आगामी 27 अप्रैल से जनगणना 2027 का प्रशिक्षण कार्य प्रारम्भ हुआ था। जो निमित 8 मई को सम्पन्न हुआ प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक दिन दोपहर में प्रशिक्षकों के लिए भोजन का व्यवस्था किया गया था। जिसे प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा भोजन किया हुआ गया गंदा पत्तल,गिलास पानी बोतल को खाना खाने के बाद प्रखंड सभागार के सामने और बगल का गलियारी में रख दिया गया है। जो स्वच्छता का मुखौटा को उजागर कर रही है और कूड़ा कचरा का ढेर लगा हुआ है। प्रशिक्षण सम्पन्न होने के तीन दिन बाद भी साफ सफाई का कोई ध्यान नही दिया गया।जिसे यह गन्दगी का अम्बार प्रखंड कार्यालय का स्वच्छता को बायां कर रहा है। गंदगी का ढेर से ना तो प्रखंड विकास पदाधिकारी संग्राम मुर्मू और न ही अन्य प्रखंड कर्मियों का ध्यान आकृष्ट हो रहा है। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार के सामने आते जाते कचरा का ढेर में सभी लोगों का नजर पड़ रहा है। साफ सफाई कराने के लिये किसी को कोई सरोकार नही है। इस प्


Blog


