लोहरदगा: जय श्रीराम समिति के संरक्षक एवं जिला पदाधिकारी कुडू प्रखंड अंतर्गत ग्राम चांपी में आयोजित स्वर्गीय माता जी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल हुए। यह कार्यक्रम नंदलाल तिवारी की माताजी के निधन उपरांत आयोजित किया गया था, जिसमें समिति के पदाधिकारियों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर समिति के प्रतिनिधियों ने नंदलाल तिवारी, उनके बड़े भाई यदुनंद तिवारी तथा विरगूनंद तिवारी से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। पदाधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा समाज और समिति परिवार उनके साथ खड़ा है। समिति के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। ब्रह्मभोज कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, रिश्तेदार एवं ग्रामीण भी उपस्थित रहे, जिन्होंने श्रद्धापूर्वक दिवंगत आत्मा को नमन किया। जय श्रीराम समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के सुख-दुःख में सहभागी बनना ही संगठन का उद्देश्य है और इसी भावना के साथ समिति निरंतर सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करती रहेगी। मौके पर अजय सोनी, शैलेश कुमार कुशवाहा,लक्ष्मी भगत, ओम महतो, कन्हैया करवा, लखन मांझी,तनिष्क राज समेत आदि लोग मौजूद थे l
SUMAN SAHU SUMAN SAHU · 02-06-2026 10:10 PM · 📍 Lohardaga · Lohardaga Bureau
Advertisement
Tags
Politics Lohardaga News