केरेडारी/हजारीबाग: एनएमएल चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। परियोजना ने पर्यावरणीय संरक्षण एवं सामुदायिक सहभागिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम की शुरुआत विश्व पर्यावरण दिवस शपथ ग्रहण समारोह से हुई। इसमें कर्मचारियों, सहयोगियों और हितधारकों ने पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग, अपशिष्ट में कमी और सतत जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर परियोजना प्रमुख धनंजय श्रीखंडे ने ग्राम मुखिया झरीलाल महतो की उपस्थिति में आसपास के गांवों के ग्रामीणों के बीच 2000 फलदार पौधों का वितरण किया। इनमें आम, जामुन और आंवला के पौधे शामिल थे। इस पहल का उद्देश्य हरित आवरण बढ़ाना, जैव विविधता का संरक्षण करना और स्थानीय समुदायों को दीर्घकालिक पर्यावरणीय व आर्थिक लाभ देना है।
पगार और सिकरी साइट कार्यालयों में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ। कर्मचारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के साथ मातृत्व के सम्मान का संदेश दिया।
एकल उपयोग प्लास्टिक को हतोत्साहित करने के लिए कर्मचारियों के बीच जूट बैग का वितरण भी किया गया। इससे दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
परियोजना अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल दायित्व नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों


Blog
