मंदिर पूजा करने गया परिवार के घर से 1.20 लाख नकद व सोने के आभूषण चोरी
तमाड़. थाना क्षेत्र के परासी गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर नकद रुपये और सोने के आभूषणों की चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार, परासी गांव निवासी धनंजय साहू परिवार के साथ पूजा-अर्चना करने दिऊड़ी मंदिर गए थे. घर खाली पाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया. परिजनों के अनुसार, चोर घर से 1 लाख 20 हजार रुपये नकद, एक जोड़ी सोने का कनफूल और एक सोने की नथिया लेकर फरार हो गए. मंदिर से लौटने पर परिवार को चोरी की जानकारी मिली. पीड़ित ने तमाड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच और सामान बरामदगी की मांग की है.
Blog





