तमाड़ में NCB की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वैन से करीब 2 क्विंटल गांजा बरामद; दो हिरासत में
तमाड़। तमाड़ के डोड़ेया मोड़ पर शुक्रवार देर रात NCB ने तमाड़ पुलिस के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई की। जांच के दौरान एक पिकअप वैन से कई पैकेटों में गांजा बरामद किया गया।
गुप्त सूचना पर NCB की टीम ने डोड़ेया मोड़ पर जांच अभियान चलाया था। इस दौरान खूंटी की ओर से आ रही ओडिशा नंबर की पिकअप वैन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में वाहन के अंदर कई पैकेटों में गांजा रखा मिला। शुरुआती आकलन में बरामद गांजे की मात्रा करीब दो क्विंटल बताई जा रही है। हालांकि, अभी आधिकारिक वजन सामने नहीं आया है।
कार्रवाई के दौरान वाहन चालक समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसी यह पता लगा रही है कि गांजा कहां से लाया जा रहा था और कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही तस्करी में शामिल अन्य लोगों और नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।
फिलहाल NCB की ओर से इस कार्रवाई पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
Blog





