15 दिसंबर को बुंडू में लगेगा 17वां विशाल रक्तदान शिविर, हर रक्तदाता को मिलेगा हेलमेट

बुंडू। सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि के मौके पर 15 दिसंबर को बुंडू में 17वां विशाल रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। आयोजन 'जय हो सेवा संस्था' की ओर से किया जाएगा।
इस संबंध में शुक्रवार को संस्था की कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्थापक राजकिशोर कुशवाहा ने की। बैठक में सर्वसम्मति से शिविर के आयोजन का निर्णय लिया गया।
संस्था ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए इस बार खास व्यवस्था की है। शिविर में रक्तदान करने वाले हर व्यक्ति को हेलमेट दिया जाएगा। साथ ही सभी रक्तदाताओं की निःशुल्क विशेष स्वास्थ्य जांच भी की जाएगी। इसमें किडनी के लिए यूरिया और क्रिएटिनिन, लिवर के लिए एसजीओटी-एसजीपीटी और खून की जांच के लिए सीबीसी टेस्ट शामिल होगा।
रक्त संग्रहण के लिए रांची से मां रामप्यारी ब्लड बैंक और सदर ब्लड बैंक की टीमें मौजूद रहेंगी।
बैठक में तमाड़ से विष्णु देव महतो, संदीप महतो, सोनाहातू से धनेश महतो, राहे से कैलाश यादव, जितेंद्र महतो, उत्तम महतो, तथा बुंडू से मनोज पाठक, राजकुमार महतो, आनंद महतो, आकाश महतो, सुनील कुम्हार, मो. सेराज, लव कुमार, समोल महतो, नीतीश कुमार, संजय महतो, राजकिशोर महतो, संदीप साहू, तपन कोइरी, नवीन कुमार, उदय महतो, शुभम कुमार, शिवम कुमार और राज कुमार सहित अन्य सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
JAY PRAKASH DAS JAY PRAKASH DAS · 27-11-2026 05:36 PM · 📍 Ranchi
Tags
Health Ranchi News