केरेडारी /हजारीबाग:- थाना क्षेत्र के गर्री खुर्द गांव में सोमवार की रात भयानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे गांव में हड़कंप मच गया। आग में टेंट, लाइट-साउंड व डेकोरेशन का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने करीब 50 हजार रुपये के नुकसान का दावा करते हुए थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।

आवेदक संजय कुमार, पिता गोपाल साव, ग्राम गर्री खुर्द, पो० गर्री कलां, थाना केरेडारी के स्थायी निवासी हैं। उन्होंने थाना प्रभारी केरेडारी को दिए आवेदन में कहा है कि दिनांक 16/11/2026 को रात करीब 07:00 से 10:00 बजे के बीच उनके घर में अचानक भयानक आग लग गई।

संजय कुमार ने बताया कि वे साउंड टेंट, लाइट साउंड व डेकोरेशन का काम करते हैं। बुकिंग का सामान उन्होंने अपने आवासीय घर के बरामदा में रखा था, जिसमें गद्दा, तकिया, तिरपाल आदि था। इसी दौरान आवागमन रास्ते से हो रहे व्यक्तियों ने जोर से आवाज दी कि तुम्हारे घर में आग लग गया है, तुम लोग निकलो बाहर।

आवाज देने वालों में उन्हीं के गांव के दिलीप सोनी एवं एक अन्य व्यक्ति था। भयानक आग को देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। आग बुझाने में दर्जनों लोग एवं ग्रामीणों ने सहयोग किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

पीड़ित ने आवेदन में कहा है कि आग अज्ञात के द्वारा लगाए जाने की आशंका है। उन्होंने श्रीमान से अनुरोध किया है कि उपर्युक्त विषय को ध्यान में रखते हुए उचित जांच पड़ताल कर अज्ञात के विरुद्ध  कानूनी कार्रवाई करने की कृपा की जाए एवं क्षतिपूर्ति की भी मांग की है। 
मौके पर पंचायत के समाजसेवी सह विधायक मीडिया प्रतिनिधि जागेशवर कुमार ने पहुंच कर अंजला अधिकारी एवं थाना प्रभारी से टेलीफोन के माध्यम से बात करते हुए त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है।

आवेदन की प्रतिलिपि अंचल अधिकारी केरेडारी को भी दी गई है। थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है अभी तक कोई कार्रवाई नहीं।
Jageshwar Kumar Jageshwar Kumar · 19-11-2026 10:21 AM · 📍 Hazaribagh · Hazaribagh Bureau
Tags
Public Issues Hazaribagh News