उत्कृष्ट कार्यों से सुमानडीह पंचायत का बढ़ा मान, मुखिया अंजना देवी सम्मानित

बुंडू। झारखंड राज्य स्थापना दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत बुंडू प्रखंड में सुमानडीह पंचायत की मुखिया अंजना देवी को उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पंचायत राज विभाग, झारखंड सरकार की ओर से जारी प्रशस्ति पत्र में उनके कार्यों की सराहना की गई है। बीडीओ सावित्री कुमारी ने प्रशस्ति पत्र मुखिया को प्रदान किया। मुखिया अंजना देवी को यह सम्मान पंचायत क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन एवं पंचायत के विकास कार्यों में योगदान के लिए प्रदान किया गया। सम्मान मिलने पर मुखिया अंजना देवी ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणास्रोत है। पंचायत के सर्वांगीण विकास और ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए वह आगे भी पूरी निष्ठा से कार्य करती रहेंगी।
JAY PRAKASH DAS JAY PRAKASH DAS · 27-11-2026 07:04 PM · 📍 Ranchi
Tags
Government Ranchi News