शनिदेव की पूजा के लिए मंदिर में उमड़ी महिलाओं की भीड़

बुंडू/तमाड़। बुंडू के पुराना बाजार टोली स्थित हाई स्कूल रोड स्तिथ शनिदेव मंदिर एवं तमाड़ के नूरीडीह गांव स्तिथ शनीदेव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। अहले सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। हजारों महिलाओं ने संतान की सुख-समृद्धि और रक्षा की कामना के साथ पूजा की। इस दौरान सड़क पर आवागमन भी प्रभावित हुआ। श्रद्धालुओं के बीच लगातार तीन शनिवार तक शनिदेव की पूजा करने की चर्चा है। मान्यता के अनुसार, जितिया व्रत की अष्टमी शनिवार और पारण रविवार को होने के कारण कुछ महिलाओं ने विशेष पूजा का संकल्प लिया है। कई महिलाओं ने बताया कि उनका दूसरा शनिवार है। अगले शनिवार को भी भीड़ बढ़ने की संभावना है।

JAY PRAKASH DAS JAY PRAKASH DAS · 28-11-2026 08:18 PM · 📍 Ranchi
Tags
Economy Ranchi News