बच्चों की शिक्षा में संस्कार और डिजिटल अनुशासन पर जोर, हर माह 'डिजिटल वेलनेस डे' की मांग

बुंडू। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कंप्यूटर केयर के संचालक विशाल कुमार ने 28 नवंबर को एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में विद्यालयों में नैतिक शिक्षा, शिष्टाचार और डिजिटल वेलनेस को नियमित गतिविधियों में शामिल करने की मांग की गई। कहा गया कि Gen Alpha और Gen Z बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ ईमानदारी, अनुशासन, विनम्रता, सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे संस्कार भी सिखाना जरूरी है।

मोबाइल और टीवी के अत्यधिक उपयोग से बच्चों के स्वास्थ्य, नींद, पढ़ाई और एकाग्रता पर बुरा असर पड़ रहा है। इसके लिए 10 व्यावहारिक नियम बनाने और उम्र के अनुसार स्क्रीन टाइम तय करने का सुझाव दिया गया।

विशाल कुमार ने हर माह विद्यालयों में 'डिजिटल वेलनेस डे' मनाने की मांग की। इस दिन पुस्तक-पठन, खेलकूद, योग और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए। साथ ही अभिभावकों और शिक्षकों को भी बच्चों के सामने अनावश्यक मोबाइल उपयोग से बचने के लिए प्रेरित किया जाए।
JAY PRAKASH DAS JAY PRAKASH DAS · 28-11-2026 08:37 PM · 📍 Ranchi
Tags
Education Ranchi News