बुंडू में ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

ग्राम पंचायत विकास योजना में लोगों की भागीदारी सबसे अहम : अंजना देवी

बुंडू। पंचायती राज विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) 2026-27 एवं "सबकी योजना, सबका विकास" अभियान के तहत प्रखंड कार्यालय सभागार, बुंडू में 27 एवं 28 जुलाई को ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में मुख्य मास्टर ट्रेनर अंजना देवी एवं सतीश जायसवाल ने प्रतिभागियों को ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने की प्रक्रिया, जनभागीदारी, ग्राम सभा की भूमिका, स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास योजनाओं के निर्माण तथा प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित विभिन्न विषयों की विस्तृत जानकारी दी। इस प्रशिक्षण में प्रखंड अंतर्गत तैमारा, गभड़ेया, हुमटा, एदेलहातु, ताऊ एवं रेलाडीह पंचायत से कुल 36 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ग्राम पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं के सफल संचालन एवं जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तकनीकी एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई।
JAY PRAKASH DAS JAY PRAKASH DAS · 28-07-2026 10:31 PM · 📍 Ranchi
Tags
Government Ranchi News