मेदिनीनगर। नगर निगम क्षेत्र में खराब सफाई व्यवस्था और लंबे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को लेकर पार्षदों में नाराजगी है। पार्षदों ने सोमवार को नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर सभी वार्डों में तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और खराब लाइटों की मरम्मत कराने की मांग की।

पार्षदों का कहना है कि कई महीनों से संबंधित कर्मियों को सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्या दूर करने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। आगामी दुर्गापूजा, दीपावली और छठ को देखते हुए उन्होंने व्यवस्था में जल्द सुधार की मांग की है।

पार्षदों ने नगर निगम को पांच दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि इस अवधि में सफाई और प्रकाश व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगे। उनका कहना है कि खराब व्यवस्था के कारण आम लोगों में भी नाराजगी बढ़ रही है।


Desk Desk · 05-10-2026 09:12 PM · 📍 Palamu
Tags
Government Palamu News