पकरी बरवाडीह: स्थानीय समुदायों के लिए सतत आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने तथा आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से NML पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना द्वारा सक्षम आजीविका मिशन के तहत आज एक नए स्वचालित बटन मशरूम यूनिट का शुभारंभ किया गया।

इस नए यूनिट का उद्घाटन श्री पवन कुमार रावत, महाप्रबंधक (इन्फ्रा), NML पकरी बरवाडीह द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के HODs, परियोजना के अधिकारी-कर्मचारी तथा सक्षम आजीविका मिशन से जुड़े लाभार्थी उपस्थित रहे।
महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
यह यूनिट परियोजना प्रभावित एवं आसपास के क्षेत्रों की ग्रामीण महिलाओं के लिए वैकल्पिक एवं टिकाऊ आजीविका के अवसर विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। स्वचालित बटन मशरूम यूनिट के माध्यम से आधुनिक तकनीक का उपयोग कर उत्पादन क्षमता बढ़ाने, उत्पादन प्रक्रिया को प्रभावी बनाने तथा लाभार्थियों के लिए आय के स्थायी स्रोत को मजबूत करने का प्रयास किया गया है।
अगस्त 2025 से चल रहा है मशरूम उत्पादन कार्यक्रम
NML द्वारा अगस्त 2025 में मशरूम उत्पादन कार्यक्रम की शुरुआत आजीविका विकास की पहल के रूप में की गई थी। कार्यक्रम शुरू होने के बाद से इसमें उल्लेखनीय प्रगति हुई है। स्थानीय लाभार्थियों को मशरूम उत्पादन, देखभाल एवं संबंधित गतिविधियों में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त हुआ है। 
यह पहल अब स्थानीय परिवारों की आय बढ़ाने और सतत आजीविका सृजन का प्रभावी माध्यम बनकर उभरी है।
मौके पर उपस्थित लाभार्थियों ने NML द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे सहयोग एवं आजीविका संवर्धन की पहलों के प्रति आभार व्यक्त किया। उम्मीद है कि स्वचालित यूनिट की शुरुआत से मशरूम उत्पादन कार्यक्रम को और मजबूती मिलेगी और लाभार्थी उत्पादन का विस्तार कर पाएंगे।

NML की प्रतिबद्धता:
सक्षम आजीविका मिशन के माध्यम से NML पकरी बरवाडीह लगातार कौशल विकास, स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण एवं सतत आजीविका सृजन पर विशेष ध्यान दे रही है। यह पहल स्थानीय समुदायों के समावेशी विकास तथा सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के प्रति NML की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Jageshwar Kumar Jageshwar Kumar · 08-08-2026 09:52 PM · 📍 Hazaribagh · Hazaribagh Bureau
Tags
Government Hazaribagh News