जल, जंगल और जमीन की रक्षा का लिया संकल्प
तमाड़। भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस एवं विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को तमाड़ प्रखंड के रायडीह में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व झारखंड प्रदेश युवा इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत कुमार सिंह एवं युवा कांग्रेस तमाड़ प्रखंड उपाध्यक्ष रौशन कामती ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय ग्रामीणों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाये। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया गया। साथ ही जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
मौके पर कयूम अंसारी, सुरेन दास, सुबोध कसेरा, मोती साहू, जितेन, हीरा साहू, सन्नी, परितोष समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
Blog

