बड़कागांव /हजारीबाग:- केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की एक टीम ने NML बादम कोयला खनन परियोजना के अधिकारियों के साथ 17 अगस्त 2026 को रुड़ी गांव स्थित बॉक्स कट क्षेत्र का दौरा किया।
दौरे के दौरान टीम को साइट की ओर जाते समय स्थानीय लोगों के एक समूह का सामना करना पड़ा। इसके बाद CISF एवं NML अधिकारियों की टीम ने बॉक्स कट क्षेत्र तक पहुंचकर साइट का विस्तृत निरीक्षण किया।
यह निरीक्षण बॉक्स कट की तैयारी और कोयला खनन कार्य शुरू करने की तैयारियों के तहत किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, पहुंच मार्ग और साइट पर आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया गया।
अधिकारियों ने कहा कि खन कार्य शुरू करने से पहले सभी सुरक्षा मानकों और तैयारियों को सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
Blog





