चतरा |झारखंड के चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के सिदपा गांव में पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। मामला एक युवक से कथित गलत हरकत के आरोप से जुड़ा है। ग्रामीणों ने युवक की पिटाई करने के बाद उसे एक घर में बंद कर दिया था।
सूचना मिलने पर युवक को छुड़ाने पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। देखते ही देखते ग्रामीणों ने पुलिस को घेर लिया और पथराव शुरू कर दिया। इस हमले में टंडवा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पप्पू शर्मा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।
स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तीन राउंड हवाई फायरिंग की। इसके बाद पुलिस टीम गांव से बाहर निकल सकी। मामले को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
Blog





