केरेडारी/हजारीबाग:- हजारीबाग उपायुक्त श्री हेमंत सती आज केरेडारी प्रखंड पहुंचे। दौरे के दौरान उन्होंने प्रखंड कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया।  


उपायुक्त ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रखंड में पेयजल, सड़क, मनरेगा, पीएम आवास, स्वास्थ्य सेवाओं और कोयला खनन क्षेत्र से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की। उन्होंने सभी योजनाओं को समय पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।  


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, डॉक्टरों की उपस्थिति और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने कहा कि आम लोगों को बुनियादी सुविधाएं देना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  


कोयला प्रभावित क्षेत्र होने के कारण उपायुक्त ने विधि-व्यवस्था और CSR मद से हो रहे कार्यों की भी जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।  



Jageshwar Kumar Jageshwar Kumar · 02-05-2026 10:29 PM · 📍 Hazaribagh · Hazaribagh Bureau
Advertisement
Tags
Government Hazaribagh News