केरेडारी /हजारीबाग:- ग्राम पतरा खुर्द में आयोजित बाबा विश्वकर्मा एवं श्री गणेश पूजा महोत्सव में बड़कागांव के माननीय विधायक श्री रोशन लाल चौधरी जी प्रतिनिधियों ने शामिल हुए।

इस दौरान विधायक जी के प्रतिनिधयो पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। साथ ही इसी अवसर पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने एवं जन्मदिन के शुभ अवसर पर दीप प्रज्वलित कर उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की गई।
मौके पर बेलतू मंडल अध्यक्ष सुनील राज सिंह उर्फ शेरू सिंह, आजसू प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहा, विधायक मीडिया प्रतिनिधि जागेशवर कुमार, कंचन यादव सहित पतरा खुर्द पूजा समिति अध्यक्ष- दहन राणा,कार्यकर्ता -उमेश राणा,अभिषेक राणा,नकुल राणा,छोटेलाल राणा,चंद्रशेखर राणा,पचू प्रजापति,आनंद राणा,विनोद, करण बाबू,घनश्याम, राणा,दहल राणा,सरजू राणा, बादल बाबू,कृष्णा राणा,वासुदेव राणा एवं सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित थे।
Jageshwar Kumar Jageshwar Kumar · 18-09-2026 10:29 AM · 📍 Hazaribagh · Hazaribagh Bureau
Tags
Government Hazaribagh News