रामगढ़। पुलिस अधीक्षक (SP), रामगढ़ के निर्देशानुसार रविवार को जिले के सभी थानों और ओपी (OP) परिसरों में चौकीदारी परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान संबंधित थाना एवं ओपी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के ग्राम चौकीदारों के साथ समीक्षा बैठक की गई।
बीट क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर खुफिया जानकारी जुटाने का निर्देश
चौकीदारी परेड के दौरान थाना प्रभारियों ने सभी चौकीदारों को स्पष्ट हिदायत दी कि वे अपने-अपने निर्धारित बीट क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहें। अधिकारियों ने चौकीदारों को गांव स्तर पर कड़ी नजर रखने और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से जुड़ी सूचनाओं का त्वरित संकलन कर सीधे थाने को अवगत कराने का निर्देश दिया। पुलिस प्रशासन का मानना है कि पुलिसिंग की सबसे मजबूत कड़ी ग्राम चौकीदार होते हैं। उनकी सतर्कता और सटीक आसूचना (Intelligence) से अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।
Blog





