केरेडारी/हजारीबाग: विधायक मीडिया प्रतिनिधि जागेश्वर कुमार ने आज प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार से मुलाकात कर गांवों की समस्याओं पर चर्चा की। बैठक का मुख्य उद्देश्य 15वें वित्त आयोग की राशि से सार्वजनिक स्थानों पर सीमेंट की कुर्सी लगाने के मुद्दे को उठाना था।  


क्या है मामला

जागेश्वर कुमार ने BDO को बताया कि 15वें वित्त आयोग से कई गांवों में सार्वजनिक स्थानों पर बैठने के लिए सीमेंट की कुर्सियां लगाई गई थीं। लेकिन कई गांव अब भी वंचित हैं। गर्री खुर्द गांव में एक भी सार्वजनिक कुर्सी नहीं लगी है, जबकि पांडेपुरा खुर्द में सिर्फ एक कुर्सी लगाई गई है।  


निजी स्कूलों में क्यों लग रही कुर्सी

उन्होंने आरोप लगाया कि कई जगह सार्वजनिक स्थानों की बजाय मुखिया पति विकास कुमार ने अपने निजी स्कूलों में कुर्सियां लगा दी हैं। जागेश्वर कुमार ने मांग की कि कुर्सियां सार्वजनिक स्थानों जैसे चौक-चौराहा, पंचायत भवन, सामुदायिक स्थल पर ही लगाई जाएं ताकि ग्रामीण जनता वहां बैठकर सुविधा का लाभ ले सके।  


BDO विवेक कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि 15वें वित्त की राशि का उपयोग पूरी पारदर्शिता से सार्वजनिक हित में ही होना चाहिए।  

Jageshwar Kumar Jageshwar Kumar · 05-05-2026 03:46 PM · 📍 Hazaribagh · Hazaribagh Bureau
Advertisement
Tags
Government Hazaribagh News