केरेडारी /हजारीबाग:- केरेडारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बारियातु पंचायत कि पंचायत सचिव श्रीमती रजनी कुमारी ने आज पंचायत भवन में कार्यकारिणी एवं मैया सम्मान योजना को लेकर ग्राम सभा की बैठक का आयोजन किया। पंचायत सचिव का पदभार लेते ही अपना कार्य का
निर्वहन करते हुए ग्रामीणों के बीच बैठक आयोजित की, इस बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार ने गाइड लाइन जारी किया गया है जो झारखंड सरकार के आदेशानुसार कही बातो को बताया जो इस प्रकार है। मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना का लिस्ट जारी कर दिया गया है। जो सभी वार्ड मेंबर के पास मौजूद है , तथा मुखिया, पंचायत समिति, पंचायत सेवक, कुछ समाजसेवी के पास पीडीएफ उपलब्ध करा दिया गया है इस लिस्ट में सिर्फ यह चीज देखना है कि जिनके नाम सूची में है और वैसे व्यक्ति जो किसी अन्य प्रकार से सरकारी लाभ उठा रहे हैं जैसे आंगनबाडी,पारा शिक्षक, डॉक्टर, जनप्रतिनिधि एवं अन्य किसी प्रकार का सरकारी लाभ है तो उसे चिन्हित किया जाए एवं कुछ ऐसी महिलाएं हैं जिनका मृत्यु हो गया है उसको चिन्हित किया जाए इसके अलावे किसी प्रकार का कागजात की जरूरी नहीं है कोई अशुद्ध नाम ,पता कुछ भी शुद्धीकरण नहीं किया जाएगा ना ही नया बनाने की अनुमति है। सिर्फ दो ही काम होना है
मृत्यु
सरकारी लाभ
नोट:- यदि किसी तरह का भ्रमित किया जाता है उपर्युक्त में लिखी गई बात ही भौतिक सत्यापन में होना है इस बात को ध्यान रखेंगे और यह सेवा निशुल्क है। मौके पर मुखिया नीतू कुमारी, उप मुखिया संगीता देवी, अनिल कुमार सिंह, जागेशवर कुमार सह विधायक मीडिया प्रतिनिधि, रामेश्वर यादव, धनेश्वर यादव, पिंटू कुमार, विकास कुमार, राज कुमार, गुलाम सरवर एवं दर्जनों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


Blog





