*मां-बाप का साया उठा, दादा के सहारे जी रहे मासूम आनंदी और अनिरुद्ध*

*तमाड़।* तमाड़ प्रखंड के तमाड़ टोला नवाडीह में दो मासूम बच्चे आनंदी कुमारी (6 वर्ष) और अनिरुद्ध मछुवा (4 वर्ष) इन दिनों बेसहारा जिंदगी जीने को मजबूर हैं। नियति ने इतनी छोटी उम्र में ही दोनों के सिर से मां-बाप का साया हमेशा के लिए छीन लिया।
बताय जाता है कि करीब 5 साल पहले पिता अमित मछुवा की मौत जॉन्डिस से हो गई थी। पिता की मौत के दो साल बाद मां उषा देवी भी दोनों बच्चों को छोड़कर दूसरी शादी कर चली गईं। इसके बाद से दोनों मासूमों के पालन-पोषण की पूरी जिम्मेदारी दादा सहाराई मछुवा पर आ गई है, जो किसी तरह उनका भरण-पोषण कर रहे हैं।
माता-पिता नहीं होने के कारण अनिरुद्ध का अब तक आधार कार्ड भी नहीं बन पाया है। आधार नहीं होने से दोनों बच्चों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आगे उनकी पढ़ाई-लिखाई और पालन-पोषण कैसे होगा, यह चिंता पूरे गांव को सता रही है।
समाजसेवी विष्णु लोहरा और विश्वदैव मछुवा से जानकारी मिलने पर आजसू नेता हीरालाल दास बच्चों से मिलने उनके गांव पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को मामले से अवगत कराकर यथासंभव मदद करने की बात कही। आजसू नेता ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी अधिकारियों से दोनों अनाथ बच्चों की मदद करने की मांग की है।
JAY PRAKASH DAS JAY PRAKASH DAS · 14-11-2026 09:06 PM · 📍 Ranchi
Tags
Public Issues Ranchi News