लोहरदगा: भंडरा प्रखंड के भौरों ग्राम में किसानों को आधुनिक खेती एवं उन्नत बीजों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पायनियर सीड्स (Pioneer Seeds) द्वारा 'किसान सम्मान समारोह' का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में *भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव अभिनव सिद्धार्थ भगत* उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पायनियर धान की खेती कर उत्कृष्ट उत्पादन हासिल करने वाले प्रगतिशील किसानों को स्प्रे मशीन (दवा छिड़काव मशीन), साइकिल और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में उपस्थित हजारों किसानों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि *अभिनव सिद्धार्थ भगत ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में किसानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।* नई तकनीक और उन्नत बीजों के सामंजस्य से कृषि क्षेत्र में लगातार सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं। उन्होंने किसानों को पारंपरिक ढर्रे से निकलकर आधुनिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, धान की उन्नत खेती, रोग नियंत्रण, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा बेहतर उत्पादन तकनीकों की विस्तृत जानकारी साझा की।
अपने संबोधन में अभिनव सिद्धार्थ भगत ने किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सभी किसान भाई सरकारी योजनाओं का निरंतर लाभ उठाने के लिए अपने *किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) और बैंक खातों की केवाईसी (KYC)* को हमेशा अपडेट रखें। समय पर केसीसी का नवीनीकरण और केवाईसी अपडेट होने से न केवल बैंकिंग कार्यों में आसानी होती है, बल्कि किसी भी सरकारी अनुदान या आपदा राहत राशि को सीधे खाते में आने में कोई तकनीकी रुकावट नहीं आती।
समारोह में उन किसानों की विशेष सराहना की ग
SUMAN SAHU SUMAN SAHU · 18-05-2026 09:28 PM · 📍 Lohardaga · Lohardaga Bureau
Advertisement
Tags
Economy Lohardaga News