लोहरदगा: अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, दिल्ली एवं झारखंड राज्य पेंशनर समाज, रांची का एक शिष्टमंडल सोमवार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में झारखंड सरकार के मुख्य सचिव से मुलाकात कर पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। शिष्टमंडल ने पेंशनरों से जुड़ी लंबित समस्याओं, सुविधाओं एवं उनके शीघ्र समाधान की मांग मुख्य सचिव के समक्ष रखी। मुख्य सचिव ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर शिष्टमंडल में महासचिव सह राष्ट्रीय सचिव महेश कुमार सिंह, ‘पेंशनर्स वॉयस’ के सह संपादक तारणी प्रसाद कामत, झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्याध्यक्ष गोपाल शरण सिंह तथा झारखंड राज्य पुलिस चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ के चन्द्रदीप ठाकुर शामिल थे।


Blog





