लोहरदगा। लोहरदगा जिले के किस्को स्थित कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) सभागार में गुरुवार को 19वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची के चीफ साइंटिस्ट डॉ. पी.बी. साहा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान कृषि विज्ञान केंद्र लोहरदगा डॉ. किरण सिंह ने गत वर्ष समिति द्वारा पारित अनुशंसाओं पर किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। साथ ही वर्ष 2025-26 के कार्य प्रतिवेदन और वर्ष 2026-27 की प्रस्तावित कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए योजनाओं को और अधिक प्रभावी एवं व्यवहारिक बनाने पर जोर दिया।

 बैठक में आगामी कार्य योजना के तहत जिलेभर में लगभग 140 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इन प्रशिक्षणों के माध्यम से किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती, फसल सुरक्षा, कम लागत में अधिक उत्पादन, कृषि विविधीकरण, व्यावसायिक खेती, जल संरक्षण आधारित खेती तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। विशेषज्ञों ने कहा कि बदलते मौसम और कम वर्षा की स्थिति को देखते हुए किसानों को ऐसी खेती पद्धतियों से जोड़ना जरूरी है, जिससे कम पानी और कम लागत में भी बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सके। विशेष रूप से व्यावसायिक सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि सब्जी उ
SUMAN SAHU SUMAN SAHU · 21-05-2026 09:55 PM · 📍 Lohardaga · Lohardaga Bureau
Advertisement
Tags
Agriculture Lohardaga News