*हाथियों के आतंक से किसान परेशान, दर्जनों हाथी खेतों में उतरे*
*तमाड़* l क्षेत्र में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार सुबह *सरजमडीह और पांडरानी* के बीच दर्जनों हाथियों का झुंड खेतों में उतर आया, जिससे किसानों में दहशत फैल गई।
बताया जा रहा है कि हाथियों के झुंड ने धान की फसलों को रौंद कर बर्बाद कर दिया। अचानक खेतों में हाथियों को देख किसान खेत छोड़कर भागने को मजबूर हो गए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हाथियों के आतंक से वे पिछले कई दिनों से परेशान हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन कब हाथियों से मुक्ति दिलाएगा?
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।
Blog





