बकरीद को लेकर तमाड़ थाना में शांति समिति की बैठक

तमाड़। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को तमाड़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी दुलाल कुमार महतो ने की।

बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया। थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों से पर्व के दौरान आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें।

बैठक में बकरीद के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा शांतिपूर्ण माहौल में पर्व संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही प्रशासन एवं आम लोगों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।
JAY PRAKASH DAS JAY PRAKASH DAS · 24-05-2026 08:35 PM · 📍 Ranchi
Advertisement
Tags
Youth Ranchi News