बुंडू में सीपीएम ने मनाई बिरसा जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण*
*बुंडू।* सीपीएम बुंडू लोकल कमेटी के द्वारा शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन बुंडू के बिरसा चौक ध्रुव मोड़ में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रंजीत मोदक ने की। सबसे पहले रंजीत मोदक ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उपस्थित लोगों ने भी बिरसा मुंडा को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
इस मौके पर बुंडू लोकल कमेटी के सचिव मंगल सिंह मुंडा, अनूप दत्ता, शिवेश्वर अहीर, मनकी सिंह सहित कमेटी के कई अन्य कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे।
Blog





