बिरसा जयंती और स्थापना दिवस पर आजसू ने किया माल्यार्पण, विकास का लिया संकल्प*
*बुंडू।* भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को आजसू पार्टी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आजसू पार्टी बुंडू नगर और बुंडू प्रखंड के पदाधिकारियों ने ध्रुवा मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान सभी ने बिरसा मुंडा के बताए रास्तों और पदचिन्हों पर चलकर झारखंड के विकास और उनके सपनों को साकार करने का दृढ़ संकल्प लिया।
मौके पर मौजूद पदाधिकारियों ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के अरमानों और भगवान बिरसा के संघर्षों को याद करते हुए हमें अपने राज्य को आगे ले जाने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा।
Blog





