केरेडारी/हजारीबाग:रविवार 24 मई 2026 की शाम लगभग 6:00 बजे ग्राम देवरिया खुर्द में नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन भव्य तरीके से किया गया। मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी के मीडिया प्रतिनिधि सह भावी जनप्रतिनिधि जागेशवर कुमार ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर ट्रांसफार्मर का लोकार्पण किया।  

ऑन द स्पॉट कार्रवाई से मिला ट्रांसफार्मर  
इस मौके पर जागेशवर कुमार ने कहा कि ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्हें आवेदन सौंपा था। उन्होंने ग्रामीणों के समक्ष ऑन द स्पॉट विधायक रोशन लाल चौधरी से बात की। विधायक ने दो दिनों के भीतर ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रांसफार्मर लगवाया गया।  

ग्रामीणों ने विधायक जी एवं उनके मीडिया प्रतिनिधि को किया भव्य स्वागत  
उद्घाटन समारोह में सैकड़ों ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ग्रामीणों ने जागेशवर कुमार का भव्य स्वागत किया और बिजली समस्या के त्वरित समाधान पर आभार जताया।  
ये रहे मौजूद 
इस अवसर पर रंजीत यादव, विगन यादव, संजय कुमार यादव, अरुण यादव, संतोष यादव, पप्पू यादव, टिंकू यादव, बलि राम, अनिल गंझू ,दशरथ राम, शिबू यादव, दिलीप यादव, लीला यादव, अमेरिका यादव, बालेश्वर राम, धर्मी देवी, जीरा देवी, तेतरी देवी, झगरू राम, माला देवी, मधु देवी, लखिया देवी, सुबोध राम, सुधीर राम, श्रवण यादव, सुबोध यादव, सत्यम कुमार, मुंशी कुमार सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे।
Jageshwar Kumar Jageshwar Kumar · 24-05-2026 10:50 PM · 📍 Hazaribagh · Hazaribagh Bureau
Advertisement
Tags
Government Hazaribagh News