लोहरदगा: निगनी पंचायत में जयश्री राम महिला समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक महिला अध्यक्ष सुनीता देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समिति के जिला संरक्षक एवं विभिन्न पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में मुख्य रूप से सदस्यता अभियान को ले चर्चा की गई। बैठक में कोर कमेटी सदस्य लक्ष्मी भगत ने कहा कि जिन सदस्यों का सदस्यता कार्ड अब तक नहीं बन पाया है, वे अपना आधार कार्ड एवं एक पासपोर्ट साइज फोटो समिति में जल्द जमा करें, ताकि सभी सदस्यों को समिति का पहचान पत्र उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि जो नए लोग समिति से जुड़ना चाहते हैं, वे भी सदस्यता के लिए आवेदन कर सकते हैं। बैठक को संबोधित करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जिस किसी सदस्य को हीमोग्लोबिन जांच कराने की आवश्यकता हो, वह उनसे संपर्क कर सकता है। समिति की ओर से निशुल्क हीमोग्लोबिन जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने एवं सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने पर भी विशेष चर्चा की गई। समिति के पदाधिकारियों ने सभी महिलाओं से एकजुट होकर समाजहित में कार्य करने की अपील की।
मौके पर अजय सोनी, लक्ष्मी भगत,कन्हैया करवा, उपेंद्र कुमार कुशवाहा, संजय कुमार, महिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता देवी, प्रतिमा देवी चामो देवी, लीलावती देवी मुन्नी देवी इंद्रावती देवी, सावित्री देवी संपत्ति देवी लाल देवी पुष्पा देवी,श्रुति कुमारी श्रेया साहू पनपत्ति देवी, सुलेखा देवी प्रभादेवी बसंती देवी सत्यम साहू, सम काफी संख्या में लोग मौजूद थे।


Blog





