हजारीबाग: केरेडारी अंचल में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। अंचल अधिकारी राम रतन बर्णवाल का तबादला कर दिया गया है।  

उनके स्थान पर नए अंचल अधिकारी के रूप में सुमित कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण किया है। सुमित कुमार सिंह अंचल निरीक्षक (सीआई) के पद पर नियुक्त किए गए हैं।  

विभागीय आदेश के बाद नई पदस्थापना को लेकर अंचल कार्यालय में प्रक्रिया पूरी की गई। स्थानीय लोगों ने नए अधिकारी से लंबित राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे की उम्मीद जताई है।  

जागेश्वर कुमार @ झारखंड उजाला हजारीबाग ब्यूरो
Jageshwar Kumar Jageshwar Kumar · 29-05-2026 08:32 AM · 📍 Hazaribagh · Hazaribagh Bureau
Advertisement
Tags
Government Hazaribagh News