हजारीबाग: केरेडारी प्रखंड में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। तेज धूप और लू के कारण जनजीवन प्रभावित था। खेतों में काम करना मुश्किल हो गया था और लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर थे।
लेकिन आज अचानक मौसम ने करवट ली। सुबह से ही आसमान में बादल छाने लगे और ठंडी हवाएं चलने लगीं। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
मौसम बदलने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। किसानों के चेहरे पर भी खुशी दिखी। लोगों का कहना है कि गर्मी से बेहाल थे, अब मौसम सुहाना होने से बड़ी राहत मिली है।
जागेश्वर कुमार, झारखंड उजाला, हजारीबाग ब्यूरो


Blog





