लोहरदगा: आम के शौकीनों को गुणवत्तापूर्ण और ताजे आम उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा विशेष पहल की जा रही है। इसके तहत जिला मुख्यालय स्थित 'दीदी कैफे' के पास आनेवाले दिनों में सात दिवसीय मैंगो स्टॉल लगाया जाएगा। इस स्टॉल के माध्यम से शहर के लोग सीधे FPOs से जुड़े किसानों से उच्च गुणवत्ता वाले और पेड़ के पके ताजे आम खरीद सकेंगे।
बैठक में किसानों की आय बढ़ाने के लिए 'बायर्स-सेलर्स मीट' (क्रेता-विक्रेता सम्मेलन) के आयोजन पर विस्तृत चर्चा की गई, ताकि व्यापारियों और किसानों के बीच सीधा संपर्क स्थापित किया जा सके और बिचौलियों से मुक्त बेहतर बाजार उपलब्ध कराया जा सके। इस महत्वपूर्ण बैठक में योजना को धरातल पर उतारने के लिए रणनीति बनाई गई।सभी ने एक स्वर में किसानों के आर्थिक सुदृढ़ीकरण और इस आम महोत्सव को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक , मनरेगा पीओ तथा जिले के विभिन्न किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में योजना को धरातल पर उतारने के लिए रणनीति बनाई गई।
SUMAN SAHU SUMAN SAHU · 02-06-2026 10:12 PM · 📍 Lohardaga · Lohardaga Bureau
Advertisement
Tags
Agriculture Lohardaga News