पतंजलि के योग शिक्षकों द्वारा योग दिवस को लेकर प्रोटोकाल के तहत विशेष योग शिविर का होगा आयोजन
..पतंजलि योग समिति भारत स्वाभिमान जिला लोहरदगा के तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में बैठक
लोहरदगा:
पतंजलि योग समिति भारत स्वाभिमान जिला लोहरदगा के तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में विशेष योगाभ्यास एवं आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफलता पूर्वक आयोजन को लेकर आवश्यक बैठक जिला प्रभारी एवं मुख्य योगप्रशिक्षक प्रवीण कुमार भारती की अध्यक्षता में की गई। सर्वप्रथम जिला प्रभारी द्वारा विशेष योगाभ्यास कराया गया जिसमें यौगिक जॉगिंग, सूर्य नमस्कार, विभिन्न आसन एवं प्राणायाम, ध्यान का अभ्यास कराया गया। जिसमें यह बताया गया कि योगाभ्यास एकाग्रता से करना चाहिए, क्योंकि विधि, समय, एकाग्रता एवं निरंतरता ये योगाभ्यास से पूर्ण लाभ लेने के आवश्यक सोपान हैं। जिनसे शरीर के अष्टचक्रों का शोधन होता है एवं साथ ही आहार संयम एवं विरुद्ध आहार पर भी जानकारी दी गई। योगाभ्यास के बाद बैठक कर आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफलतापूर्वक मनाने पर विचार विमर्श एवं महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।जिसमें जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों एवं सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी योग दिवस आयोजित करने का निर्णय लिया गया,आगामी शनिवार एवं रविवार को प्रोटोकाल के तहत अभ्यास हेतु विशेष योग शिविर का आयोजन सभी प्रखंडों एवं जिला में होगा।इसमें आमजन एवं विद्यार्थी भी भाग ले सकते हैं। इस अवसर पर बोलते हुए जिला प्रभारी प्रवीण भारती ने सभी प्रभारी एवं सक्रिय क
SUMAN SAHU SUMAN SAHU · 07-06-2026 09:36 PM · 📍 Lohardaga · Lohardaga Bureau
Advertisement
Tags
Health Lohardaga News